इजराइल की स्थापना के ६० साल पूरे होने पर हिंदी में यह अनूठा प्रकाशन प्रस्तुत करना वास्तव में मेरे लिए सम्मान और विशेषाधिकार की बात है। हम दोनों देशों और लोगों के बीच की गहरी दोस्ती अब एक मिसाल बन चुकी है। यह दोस्ती दोनों प्राचीन सभ्यताओं की उपलब्धियों के समस्त आयामों को समाहित करती है, जो व्यापार, संस्कृति, कृषि, विज्ञान, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं।
भारत और इजराइल विश्व समुदाय के सामने धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता व सहिष्णुता का उदाहरण पेश करते हैं। यह पारस्परिक समझ और शांति कायम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण तो है ही, दुनिया भर के लोगों के बीच सह-अस्तित्व का आधार स्तंभ भी खड़ा करता है।
आजादी के ६० सालों में इस्राइल ने एक ऐसे समाज की रचना की है, जो बहुतों को नहीं सुहाता। तमाम चुनौतियों के बीच रेगिस्तान में हरियाली लाने, अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने और आधुनिकतम तकनीक हासिल करने की ऐसी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती ह।
|