इजराइल में नोबेल पुरस्कार िवजेता

सैमुअल योसफ एग्नन (१७ जुलाई १८८८-१७ फरवरी १९७०) आधुनिक ह्ब्रिू साहित्य की प्रमुख हस्ती। उन्हें कवि नेली सैक्स के साथ १९६६ में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। वे पहले हिब्रू लेखक थे, जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। उनकी कृतियां अंग्रेजी में भी प्रकाशित हुई हैं, जिनमें उन्हें एस. वाई. एग्नन कहा गया है। उनकी कृतियों में पारंपरिक यहूदी जीवन व भाषा और आधुनिक विश्व के बीच के संघर्ष को दर्शाया गया है। उनमें यूरोपीय गांवों की खत्म हो रही परंपराओं को भी उजागर करने का प्रयास किया गया है। व्यापक संदर्भ में उन्होंने आधुनिक साहित्य के रचयिता की भूमिका निभाई है।

मेनाखेम बेगिन (१६ अगस्त १९१३-९ मार्च १९९२) लिकुड पार्टी से इजराइल के पहले प्रधानमंत्री। १९७७ में उनकी चुनावी जीत नए सामाजिक गठजोड़ का प्रतीक बनी और तब उपेक्षित रहे समुदायों को सार्वजनिक पहचान मिली। बेगिन की प्रधानमंत्री के तौर पर अहम उपलब्धि रही मिस्र के साथ १९७८ में हुआ शांति समझौता। राष्ट्रपति अनवर सादात के साथ उन्हें १९७८ में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

इजराइली व्यंजन
भारत - इज़राइल संबंध
धार्मिक और त्योहारी चीजें
जायोनिसम
दूध् और शहद की ध्रती
तेल अवीव
कृषि
मृत सागर
नोबेल पुरस्कार विजेता
पानी प्रोफेसर एवनर एडिन
नाजरथ
किबुत्ज
सेनाएं
सम्पर्क करें
Useful Links
 

यित्शाक राबिन ( १ मार्च १९२२ - ४ नवंबर १९९५) राजनेता और आईडीएफ प्रमुख। वे इस्राइल के पांचवें प्रधानमंत्री थे और दो बार इस पद पर रहे। पहली बार १९७४ से १९७७ तक और दूसरी बार १९९२ से १९९५ में हुई अपनी हत्या तक। १९९४ में अपने दूसरे कार्यकाल में राबिन ने शिमोन पेरेज और यासर अराफात के साथ नोबेल शांति पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार शांति प्रयासों के लिए दिया गया, जो ओस्लो समझौते के रूप में सामने आया। उन्हें एक दक्षिणपंथी कट्टर शख्स ने मार डाला, जिसने ओस्लो समझौते पर राबिन के हस्ताक्षर करने का जोरदार विरोध किया था। राबिन इजराइल के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिनका जन्म इजराइल में हुआ था।

शिमोन पेरेज (जन्म - २ अगस्त १९२३) ऐसे बुजुर्ग और कुशल राजनीतिज्ञ रहे हैं, जिनका राजनीतिक करियर ६५ साल से ज्यादा का है। वे पहली बार कनेसेट के लिए नवंबर १९५९ में चुने गए। वे इजराइल के तीन बार (एक बार कार्यवाहक) प्रधानमंत्री भी रहे। उन्होंने १२ इजराइली मंत्रिमंडलों में काम किया। १९९४ में शिमोन पेरेज ने यित्शाक राबिन और यासर अराफात के साथ नोबेल शांति पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार उन्हें ओस्लो समझौते के रूप में किए गए शांति प्रयासों के लिए दिया गया। पेरेज ने इस बातचीत में राबिन के प्रधानमंत्रित्व काल में इजराइली विदेश मंत्री के तौर पर हिस्सा लिया था। १५ जुलाई २००७ को पेरेज को कनेसेट ने राष्ट्रपति पद के लिए चुन लिया। उन्हें सात वर्षों के कार्यकाल के लिए पद की शपथ दिलाई गई।

इस्राइल रॉबर्ट जॉन ऑमैन (जन्म - ८ जून १९३०) गणितज्ञ हैं और इजराइल के यरूशलम स्थित हिब्रू यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर स्टडी ऑफ रैशनलिटी में काम करते हैं। ऑमैन को २००५ में अर्थशास्त्र में नोबेल का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें इसलिए दिया गया कि श्खेल से जुड़े सिद्धांतों के विश्लेषण के माध्यम से उन्होंने टकराव और सहयोग को समझने की हमारी क्षमता में बढ़ोतरी की।श् उन्हें यह पुरस्कार टॉमस शेलिंग के साथ मिला। ऑमैन का सबसे बड़ा योगदान दोहराए जाने वाले खेलों के क्षेत्र में है। इन खेलों में खिलाड़ियों को एक ही स्थिति से बार-बार गुजरना होता है। ऑमैन पहले शख्स थे, जिन्होंने खेल सिद्धांतों के आपसी संबंधों में साम्य का सिद्धांत परिभाषित किया, जो बिना सहयोग वाले खेलों में साम्य का एक प्रकार है। उनका सिद्धांत नैश के साम्य से जुड़े पारंपरिक सिद्धांत से ज्यादा लचीला है। इसके अलावा ऑमैन ने खेल सिद्धांत के सामान्य ज्ञान की शुरुआती जानकारी से पहली बार परिचित कराया।

डैनियल खेनेमैन (जन्म - ५ मार्च १९३४) मनोवैज्ञानिक हैं और उन्होंने आनंद व कष्ट से जुड़े मनोविज्ञान के अलावा व्यवहार के वित्त पर प्रभावों का गहरा अध्ययन किया है। अमोस वर्स्की और अन्य लोगों के साथ डैेनियल ने यह साबित किया कि इंसान से होने वाली आम गलतियों के मूल में ज्ञान है। उन्होंने संभावना का सिद्धांत विकसित किया। फिलहाल वे प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं और हिब्रू यूनिवर्सिटी में फेलो (गवर्निंग बॉडी के मेंबर) हैं। उन्हें २००२ में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार संभावना सिद्धांत के लिए किए ंउनके कार्यों के लिए ही मिला, जबकि वे पेशे से एक मनोवैज्ञानिक हैं, अर्थशास्त्री नहीं। डैनियल यह भी दावा करते हैं कि उन्होंने अर्थशास्त्र की कभी कोई पढ़ाई नहीं की।

एवरैम हर्शको (जन्म - ३१ दिसंबर १९३७) एक वैज्ञानिक हैं। उन्हें एरोन शेखेनोवर और इरविन रोज के साथ उन्हें २००४ मे रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। यूबीक्विटिन दवायुक्त प्रोटीन के क्षय की खोज करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था। यूबीक्विटिन प्रोटिएशम का क्षेत्र कोशिकाओं को स्थिर बनाए रखने की प्रकिया में अहम भूमिका निभाता है तथा कैंसर, मांसपेशियों व तंत्रिका रोगों, प्रतिरोधक क्षमता और सूजन आदि से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने में शामिल होता है। फिलहाल वह रैपापोर्ट फैमिली इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन मेडिकल साइंसेज में विशिष्ट प्रोफेसर हैं। यह इंस्टिट्यूट हायफा के इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टेक्नियन का अंग है। वे एवरैम न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी में पैथॉलजी के प्रोफेसर भी हैं।

एरोन शेखेनोवर (जन्म - १ अक्टूबर १९४७) वैज्ञानिक हैं। इन्हें एवरैम हर्शको और इरविन रोज के साथ २००४ में रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार यूबीक्विटिन माध्यम वाले प्रोटीन के क्षय की खोज करने के लिए मिला। फिलहाल वे रैपापोर्ट फैमिली इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर और उसकी बायोकेमिस्ट्री इकाई के प्रोफेसर हैं। यूबीक्विटिन प्रोटिएशम का क्षेत्र कोशिकाओं को स्थिर बनाए रखने की प्रकिया में अहम भूमिका निभाता है और कैंसर, मांसपेशियों और उनमें सूजन आदि के लिए जिम्मेदार समझा जाता है।

 
परिचय | संस्कृति | आर्थिक व्यवस्था | इजराइल | राजनीतिक ढांचा | यहूदी त्यौहार | अल्पसंख्यक समुदाय | नाजरथ | यरुशलम | होलोकॉस्ट
इस्राइली व्यंजन | भारत-इज़राइल संबंध | धार्मिक और त्योहारी चीजें | जियॉनिज्म | दूध् और शहद की ध्रती | सेनाएं
तेल अवीव | कृषि | मृत सागर | नोबेल पुरस्कार विजेता | पानी प्रोफेसर एवनर एडिन
| किबुत्ज