जब आप एक पहाड़ी की गोद में बसे नाज़रथ में वेश करते हैं, तो एक ऐसे शहर के बारे में सोचते हैं, जहां ईसा मसीह बड़े हुए, पढ़े अौर अपने जीवन का ज्यादातर समय गुजारा। एक बारगी आपकी नजरों के सामने आएगा– डोमिनेटिंग फैक्टो : बैसिलिका एन इम्पोजिंग चर्च। यह एक ऐसी जगह खड़ा है, जहां परंपराअों के मुताबिक आर्कएंजेल गैबरिएल ने मेरी से कहा था कि वह ईसा मसीह की मां बनेंगी। यह भी माना जाता है कि यहीं वह कुआं था, जहां मेरी हर रोज़ पानी भरती थीं।
1099 में आक्रमणकारियों के आने के साथ नाज़रथ गैलिली का धार्मिक अौर शासनिक कें बन गया। ईसाई योद्धाअों द्वारा यह कई बार जीता अौर हारा गया। बाद में नेमलुक्स ने इसे बर्बाद करके छोड़ दिया। अरबी अौर हिब्रू में नाज़रथ का मतलब है –अभिभावक। आज नाजरथ की आबादी काफी विविध है। मिुस्लम यहूदी अौर अरबों की संख्या कुल आबादी की दो तिहाई है, क्रिश्चियन अरबों, कैथलिक ग्रीक, ग्रीक अॅर्थोडॉक्स, रोमन कैथलिक, मैरोनाइट क्रिश्चियन अौर अनेक छोटे समूहों की संख्या भी पर्याप्त है, जहां इन सभी के आस्था के कें हैं।
|