इज़राइली दूतावास ने वीज़ा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई दिल्ली में एक नई सुविधा की शुरुआत की। वीज़ा आवेदकों को बेहतर सेवा और सहायता प्रदान करने हेतु अपने निरंतर प्रयास के अंतर्गत, इज़राइल के राजदूत, महामहिम श्री मार्क सोफर द्वारा 23 अप्रैल 2009 को वी.ऍफ़.एस इज़राइल, वीज़ा आवेदन केन्द्र, इंटरनेशनल ट्रेड टावर, एस-2 स्तर, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली- 110019, पर एक नए वीज़ा केंद्र का उद॒घाटन किया गया। इस अवसर पर इज़राइली दूतावास की कौंसल श्रीमती इरित शेनोर ने टिप्पणी की, "यह नयी सुविधा वीज़ा प्रदान करने की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण सुधार करने के साथ साथ पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान वीज़ा आवेदकों को एक सुविधाजनक और आरामदायक माहौल भी प्रदान करेगी। |