आर्थिक व्यवस्था

उच्च तकनीक के आविष्कार के मामले में इज़राइल को एक अग्रणी देश माना जाता है। इसका आधार है सुदृढ़ आधारभूत ढांचा और शिक्षित एवं कल्पनाशील श्रम। इज़राइली अर्थ–व्यवस्था का निरंतर विकास हो रहा है। सन् 2004 में उसकी विकास–दर 4.3 फीसदी थी जो 2005 में बढ़ कर 5.2 फीसदी हो गई। इस क्रम के जारी रहने की उम्मीद है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि इज़राइल की तकनीकी विशेषज्ञता की अन्र्तराष्ट्रीय बाजार म मांग बढ़ती जा रही है। सन् 2005 में इज़राइल के कुल औद्योगिक निर्यात में से 45 फीसदी हिस्सा उच्च–तकनीक के निर्यात का ही था।।

खुले बाजार के माहौल को बढ़ावा देने में इज़राइली कानून भी खुल कर साथ दे रहे हैं। इज़राइली सरकार औद्योगिक शोध एवं विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगी, अन्र्तराष्ट्रीय आर्थिक करारों को विस्तार देगी और इज़राइल की वैश्यिक प्रतियोगी रेटिंग में बढ़ोतरी के लिए सतत् प्रयास करेगी।

इजराइली व्यंजन
भारत - इज़राइल संबंध
धार्मिक और त्योहारी चीजें
जायोनिसम
दूध् और शहद की ध्रती
तेल अवीव
कृषि
मृत सागर
नोबेल पुरस्कार विजेता
पानी प्रोफेसर एवनर एडिन
नाजरथ
किबुत्ज
सेनाएं
सम्पर्क करें
Useful Links
 

विदेशी निवेश इज़राइल के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इज़राइल में 60 से भी ज्यादा कैपिटल फंड हैं जो आवश्यक संसाधनों को टेक्नोलॉजी सैक्टर में खपाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाज़ार नैस्डाक में उत्तरी अमेरिका के बाहर से देशों में सबसे ज्यादा कारोबार इज़राइली कंपनी के शेयरों में ही होता है। इसके अलावा, दुनिया की प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने इज़राइल में अपने शोध एवं विकास केन्द्र खोले हैं। सूचना टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर, जीवन विज्ञान और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इज़राइली वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ लगातार नए–नए आविष्कार कर रहे हैं। इससे इज़राइल के उज्ज्वल भविष्य की आशा की जा सकती है।

नई अहम टेक्नोलॉजी का ग्लोबल सेंटर

टॉप कंपनियाँ इज़राइल को चुनती हैं। इज़राइल में उच्च शिक्षा प्राप्त, प्रतिभावान और विविध क्षेत्रों के कामगार उपलब्ध है, लाभकारी तकनीकों के विकास में इज़राइल का अच्छा रिकॉर्ड है, उसके पास उच्च स्तर का वैज्ञानिक शोध कार्यक्रम है, मॉडर्न इनस्ट्रक्चर है और भरपूर सहयोग करने वाले सरकारी प्रोजेक्ट हैंं इन सब बातों से इस्राइल में अनुसंधानों का उचित माहौल बन गया है। माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, मोटोरोला, इंटेल, एच.पी., सिमन्स, जी.ई, फिलिप्स मेडिकल, आई.बी.एम. और ई.बे. जैसी नामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने इज़राइली टेक्नोलॉजी में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

उद्यामी भावना

इज़राइली उद्यमी अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता की कहानी लिखना चाहते हैं। चेकप्वाइंट और तेवा फार्मास्युटिकल्स ने क्रमश: इंटरनेट सिक्युरिटी सिस्टम और जेनेरिक ड्रग निर्माण में इसी तरह के झंडे गाड़े हैं।

निरंतर अनुसंधान

शोध एवं विकास के क्षेत्र में प्रति व्यक्ति सन्दल उत्पाद दर (जीडीपी) के हिसाब में इज़राइल का स्थान सर्वोपरि है। पिछले दस सालों में नई कंपनियों के 200 सक्रिय प्रोजेक्टों और 735 उभरते प्रोजेक्टों को 23 हाई टैक इनक्युबेटर्स के जरिये सहयोग दिया गया है।

उच्च शिक्षित एवं विविध श्रम

उच्च अकादमिक शिक्षा

दुनिया में सबसे ज्यादा शिक्षित कामगारों की श्रेणी में इज़राइल का नाम आता है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि इस्राइल ने इतने ज्यादा लाभकारी अनुसंधान अंजाम दिए हैं। इंजीनियर पैदा करने में इज़राइल का अनुपात सबसे बढि़या है। इसी तरह, यूनिवर्सिटी डिग्री प्रदान करने और प्रति व्यक्ति अकादमिक प्रकाशन के लिहाज से भी इज़राइल अव्वल है।

शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग

उधोंगों को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने की दृष्टि से दुनिया में इज़राइल की वाइजमैन इंस्टिट्यूट आॅफ साइंस का स्थान तीसरा है। इससे इस संस्थान को काफी आय भी होती है।

समस्याओं का हल निकालना और नए अवसर गढ़ना

इज़राइल के श्रेष्ठ अनुसंधानों की काफी जड़े उसके सैन्य बलों में है। सैन्य सेवाओं में पहले उच्च स्तर की टेक्नोलॉजी विकसित की जाती है। फिर आम लोगों और बाज़ार की ज़रूरत के हिसाब से कल्पनाशीलता का प्रयोग करते हुए उस टेक्नोलॉजी को जनोपयोगी बनाया जाता है।

बहुभाषी श्रम

इज़राइल के लोग अंगे्रज़ी के अलावा दुनिया की और कई प्रमुख भाषाएँ बोलते हैं। इसके अलावा हर साल हज़ारों उच्च शिक्षा प्राप्त लोग इज़राइल आते हैं और काम करते हैं। इससे कारोबारी भाषा समझने और व्यापारिक संस्कृति विकसित करने में भरपूर सहूलियत होती है।

उल्लेखनीय रिकार्ड

लाभकारी अनुसंधान करने और नए बाज़ार बनाने के मामले में इज़राइल का रिकार्ड कांफी बढि़या रहा है। दुनिया भर में जिन इज़राइली कंपनियों ने अपने हुनर के झंडे गाड़े हैं, उनमें से चंद हैं : चेकप्वाइंट, तेवा फार्मास्युटिकल्स, कॉम्वर्स, ईसीआई टेलीकॉम, केटेर प्लास्टिक्स, इस्कार, नेतफिम, एम्डॉक्स, आॅर्बोटेक आदि।

इज़राइल के इस रिकॉर्ड ने विश्व निवेशक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सन् 1993 में इज़राइल में कुल विदेशी निवेश महज 60 करोड़ डॉलर का था जो 2005 में बढ़ कर 6 अरब डॉलर हो गया। 1993 से लेकर 2005 तक कुल विदेशी पूंजी का निवेश 10 अरब डॉलर से भी ज्यादा हुआ। अन्र्तराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने इज़राइल को लगातार बढि़या रेटिंग दी है और उसकी अर्थ–व्यवस्था में भरोसा जताया है।
लाभकारी अनुसंधान में नेता

इज़राइल की एम–सिस्टम्स कंपनी ने ही सबसे पहले डिस्क–आॅन–की और डिस्क–आॅन–चिप फ्लैश मेमोरी जैसे प्रॉडक्ट्स पेश किए। कंपनी ने सूचनाएँ स्टोर करने और उन्हें संचालित करने के तरीके ही बदल दिए।

इज़राइल की जी ई हेल्थकेयर कंपनी ने दुनिया को पहली बार पोर्टेबल कार्डियक अल्ट्रासाउंड सिस्टम दिया।

फिलिप्स ने इज़्ाराइल में ब्रिलियंस सी टी स्कैनर विकसित किया। यह इमरजेंसी रूम में मरीज़ की मुकम्मल फोटो लेता है और वह भी चंद सेकंड में, न कि मिनटों में।
आई पी टेलीफोनी का विकास दो इज़राइलियों ने किया जिन्होंने वोकलटेक की स्थापना की। इस्राइल के तकनीकी संस्थान टेकनिशियन के दो प्रोफेसरों ने जिप कम्पे्रशन टेक्नोलॉजी विकसित की।

इज़राइल की गिवन इमेजिंग ने पहला ऐसा विडियो कैमरा विकसित किया जो पाचन–प्रणाली के अंदर जाकर छोटी आंत की फोटो लेता है। इससे डॉक्टरों को कैंसर और पाचन–प्रणाली की अन्य गड़बडि़यों का विष्लेषण करने में सहूलियत हुई।

इज़राइल के चार युवाओं ने 1996 में ए ओ एल इंस्टैंट मेसेंजर आई सी क्यू विकसित किया।

इज़राइल के कम्वर्स ने वॉयस–मेल का विकास किया।

इज़राइल के इनसाइटेक इमेज गाइडेड ट्रीटमेंट ने ऐसी विधि का ईजाद की जिसमें अल्ट्रासाउंड तरंगों के जरिये शरीर के अंदर स्थित ट्यूमर को समाप्त कर दिया जाता है हैफा स्थित टेकनिशियन के दो प्रोफेसरों ऐरोन सियाचानोवर और एवरम हेर्षको को सन् 2004 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया। उनके शोध से कैंसर, दिमागी बीमारी और कई अन्य बीमारियों के इलाज में काफी मदद मिली यरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के प्रो0 रॉबर्ट आॅमैन को सन् 2005 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। गेम थ्योरी के क्षेत्र में उनका काम दुनिया भर में मशहूर है।

इस्राइल ने निम्न क्षेत्रों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है –

कृषि टेक्नोलॉजी ,बॉयो टेक्नोलॉज ी, कंप्यूटर एडेड एजुकेशन,डाटा सिक्यु रिटी,होमलैंड सिक्युरिटी, इंयूनेट टेक्नोलॉजी, मेडिकल उपकरण, नैनो टेक्नोलॉजी, आॅप्टिक्स, सेमिकंडक्टर्स, सॉफ्टवेयर, दूर–संचार, पानी से जुड़ी टेक्नोलॉजी व्यापार के विकास के लिए सहायक माहौल

इज़राइल के अमेरिका, यूरोप और एशिया के देशों के साथ विस्तृत समझौते हैं, जिसमें शामिल हैं :–

इज़राइल का करीब 80 फीसदी विदेशी कारोबार मुक्त व्यापार समझौतों के तहत होता है। औद्योगिक विकास के लिए संयुक्त शोध एवं विकास प्रोजेक्ट हैं। इससे प्रोजेक्ट की लागत में तकरीबन 50 फीसदी की कमी आ जाती है। दोहरे कराधन से बचने के लिए आपसी करार हैं।

मॉडर्न इनस्ट्रक्चर

इज़राइल ने व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू और कुशल ढंग से संचालित करने के लिए मॉडर्न इनस्ट्रक्चर एवं सेवाओं की व्यवस्था की है जिनमें निम्न तथ्य शामिल हैं :–

सक्षम व अत्याधुनिक संचार प्रणाली,
भरोसेमंद ऊर्जा ढांचा,
अति उन्नत परिवहन व्यवस्था और मॉडर्न अन्तरराष्ट्रीय गेटवे,
ट्रेडमार्क, पेटेन्ट और अन्य बौद्धिक संपदा की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था,
उच्च, विकसित व पारदर्शी वित्तीय प्रणाली तथा कॉमन तथा कॉपोरेट कानून पर आधारित विधि व्यवस्था,
अत्याधुनिक एवं सक्रिय पूंजी बाजार। कंपनियां तेल अनीव स्टॉक एक्सचेंज और विदेशी शेयर मार्केट में एक साथ अपने शेयरों की लिस्टिंग कर सकती हैं।

सरकारी सहयोग व समर्थन

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए इस्राइली सरकार ने कई बदलाव लाकर अपनी अर्थ–व्यवस्था को काफी उदारवादी बनाया है।

विदेशी मुद्रा विनियमन को उदार बनाया गया। इससे इज़राइल में और विदेश में पूंजी जुटाना काफी आसान हो गया।
टैरिफ और नॉन–टैरिफ बाधाओं को काफी हद तक कम किया गया।
टैक्स कानूनों में इस तरह से सुधार किए गए जिससे लेबर टैक्स, कैपिटल इन्कम टैक्स और ग्लोबल टैक्स में कमी आए। पूरा जोर इस बात पर रहा कि हाई–टैक सैक्टरों में निवेश को बढ़ावा मिले।
प्राइवेट सेक्टर और प्रतिस्पद्र्धा को बढ़ावा देने के लिए कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया।

विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए इज़राइल में बाकायदा कानून बनाया गया है। इसके तहत पर्याप्त निवेश मंजूरी, टैक्स लाभ और विदेशी निवेशकों को विशेष छूट जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं।

औधोगिक शोध एवं विकास को प्रोत्साहन देने के लिए भी कानून बनाया गया है। इसके तहत मंजूरी प्राप्त प्रोग्राम को 50 फीसदी ग्रांट शोध एवं विकास के लिए मुहैया कराया जाता है।

कुल मिलाकर इज़राइल एक आधुनिक व उदार अर्थ–व्यवस्था का एक आदर्श प्रस्तुत करता है।

 
परिचय | संस्कृति | आर्थिक व्यवस्था | इजराइल | राजनीतिक ढांचा | यहूदी त्यौहार | अल्पसंख्यक समुदाय | नाजरथ | यरुशलम | होलोकॉस्ट
इस्राइली व्यंजन | भारत-इस्त्रााइल संबंध/ | धार्मिक और त्योहारी चीजें | जियॉनिज्म | दूध् और शहद की ध्रती | सेनाएं
तेल अवीव | कृषि | मृत सागर | नोबेल पुरस्कार विजेता | पानी प्रोफेसर एवनर एडिन
| किबुत्ज