इसके पास अनेक स्पा, क्लिनिक अौर होटल बनाए गए हैं। हर समय यहांं लोगों की भीड़ लगी रहती है। छुयिों अौर मौज–मस्ती के अन्य मौकों पर लोग सागर में तैराकी का लुत्फ उठाते हैं। किनारों पर आकर लोग इसका काला कीचड़ अपने शरीर व चेहरे पर लगाते हैं। माना जाता है कि यह कीचड़ न सिफर् त्वचा को निखारता हैं, बिल्क इसमें कई बीमारियों को खत्म करने का भी गुण है।
आम पानी की तुलना में मृत सागर के पानी में 20 गुना ज्यादा ब्रोमीन, 50 गुना ज्यादा मैग्नीशियम अौर 10 गुना ज्यादा आयोडीन होता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैगनीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है अौर श्वासनली को साफ करता है, जबकि आयोडीन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौंदर्य अौर स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्र कंपनियां मृत सागर से ली गईं चीजों पर आधारित ब्यूटी ॉडक्ट बनाती हैं। इसके गर्म सल्फर सि्ंग अौर कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर आर्थराइटिस अौर जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में।


