- स्टील ब्लेड वाले फूड प्रोसेसर में बाकी बचे चिकपीज को ताहिना, नींबू, लहसुन, नमक, कालीमिर्च, जीरा और आधा कप बचाकर रखे गए कुकिंग लिक्विड के साथ प्रॉसेस कर लीजिए। अगर हम्मुस गाढ़ा हो रहा हो तो उसमें थोड़ा और कुकिंग लिक्विड मिलाइए।
- एक फ्राइंग पैन को आंच पर रखिए। गर्म होने पर उसमें एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालिए। उसमें पाइन नट्स डालकर हिलाइए ताकि पैन में चारों ओर फैल जाए।
- सर्व करने के लिए हम्मुस को एक बड़े बरतन में रखिए। उसके ऊपर पाइन नट्स, खुरचन वगैरह बुरक दीजिए।
ताहिनी चटनी
सामग्री
दो जवा लहसुन
आधा चम्मच सी सॉल्ट
ताहिनी पेस्ट
एक तिहाई कप ताजे नींबू का जूस
एक चौथाई कप पानी
एक चौथाई कप ऑलिव ऑयल
एक चम्मच बारीक फ्लैट-लीफ
एक चम्मच ग्राउंड क्यूमिन
बनाने की विध्ि
लहसुन को पीस लें। सी सॉल्ट के साथ इसका पेस्ट बना लें। बाकी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
नोट : ध्यान रखें कि ताहिनी सॉस सर्व करने से एक दिन पहले बनाकर फ्रिज में रख देना चाहिए। परोसने से पहले इसे आम तापमान पर लाना चाहिए।
शक्षुका रेसिपी
सामग्री
- करीब एक किलोग्राम ताजे टमाटर (एक टमाटर चार भाग में कटा हुआ)
- छह जवा लहसुन
दो चम्मच या स्वादानुसार नमक
- एक चम्मच स्वीट पैपरिका
- दो चम्मच टमाटर पेस्ट
- एक चौथाई कप वेजिटेबल ऑयल
- छह बड़े अंडे
बनाने की विध्ि
टमाटर, लहसुन, नमक, पैपरिका, टमाटर पेस्ट और वेजिटेबल ऑयल को एक छोटे सॉसपैन में रखकर पका लीजिए। करीब ३० मिनट तक पकाइए।
- टोमेटो सॉस को अब एक १२ इंच फ्राइंग पैन में डाल दीजिए और आंच पर रखिए। इसके ऊपर अंडो को तोड़कर डाल दीजिए। करीब ३-४ मिनट तक पकाइए जब तक अंडे सेट न हो जाएं। शक्षुका रेसिपी तैयार।
चिक-पी पैटीज
सामग्री
एक कप सूखे ड्राइ चिकपीज
एक चम्मच क्यूमिन
एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
चार-छह बड़े चम्मच आटा
दो चम्मच बारीक अजवाइन
फ्राइ करने के लिए तेल
कटा हुआ एक टमाटर
दो चम्मच बारीक क्लियंट्रो
एक चम्मच गर्म रेड पैपर
ताहिना सॉस
चार जवा लहसुन
पिटा ब्रेड
बनाने की विध्ि
चिकपीज को एक बड़े बरतन में पानी डालकर रातभर के लिए रख दीजिए। फिर छानकर प्याज के साथ स्टील ब्लेड वाले फूड प्रोसेसर में डाल दीजिए। अजवाइन, क्लियंट्रो, सॉल्ट, पिपर, क्यूमिन को मिलाकर प्रॉसेस कीजिए। आटा और बेकिंग पाउडर के साथ पानी के साथ गुंथिए और गोले बनाकर फ्रीज+ कर दीजिए। बाद में एक पैन में करीब ३ इंच तक तेल गर्म कीजिए। उसमें गोलों को तब तक तलिए जब उनका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए। |